वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। गंगा घाटों पर बढ़ते हादसों को देखते हुए नमामि गंगे ने बुधवार को मानमंदिर, राजेंद्र प्रसाद, दशाश्वमेध, प्रयाग एवं अहिल्याबाई घाट तक ध्वनि विचारक यंत्र से नागरिकों को गहरे जल में जाकर स्नान न करने के लिए जागरूक किया। लोगों से घाटों पर सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग और जेटी के भीतर ही स्नान करने का आग्रह किया। घाट के पुरोहितों, नाविकों और पूजन सामग्री विकेताओं से भी सतर्क रहने का आग्रह किया गया। अभियान का संचालन नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने किया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, घाटों पर तैनात रहेगा भारी पुलिस बल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...