देवरिया, मई 11 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत भाटपाररानी के वार्ड नंबर 10 स्थित शिव मंदिर वार्ड की दलित बस्ती के पास नाला विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब पांच महीनों से नाला बंद होने के कारण नगर के कई मुहल्लों की नालियां जाम हो गई है, जिससे खासकर बारिश के समय जलजमाव की समस्या गंभीर रूप ले रही है। इसको लेकर स्थानीय व्यापारियों और लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बीते जनवरी माह में नगर पंचायत द्वारा शिव मंदिर रोड के अर्जुन फ्लोर के सामने से वार्ड 10 की दलित बस्ती तक नाला निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान दलित बस्ती के पास कुछ लोगों ने नाले का गंदा पानी बस्ती के समीप गिराए जाने का विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। विरोध स्वरूप बस्ती के लोगों ने धरना देकर अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा और नाल...