बेगुसराय, जून 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेगूसराय जिला महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सिंह बने। वहीं संरक्षक संजय किशोर प्रसाद सिंह व सुनील कुमार सिंह बने। इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए मुकेश कुमार व रविरंजन कुमार तथा सचिव मनोज कुमार मिश्र चुने गये। जिला महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव शुक्रवार को जीडी कॉलेज के भौतिकी दीर्घा में हुआ। पर्यवेक्षक के रूप में प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक कुंवर उपस्थित थे। अन्य पदों के लिए हुए चुनाव में संयुक्त सचिव के लिए राहुल कुमार सिंह व रूद्रकांत झा, कोषाध्यक्ष अमरजीत कुमार, कार्यालय प्रभारी डॉ. स्वाति कुमारी व विमल भारती तथा मीडिया प्रभारी राजीव कुमार चुने गये। वहीं कार्यकारी सदस्य के लिए राहुल, संध्या, संजय कुमार ठाकुर, शिवप्रकाश झा व अरुण मालाकार चुने गये। मौके...