गाजीपुर, दिसम्बर 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर में हई हत्या में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार की देर शाम गिरफ्तार करते हुए कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है। इसमें 23 वर्षीय अभिषेक सिंह पुत्र पप्पू उर्फ अनिल सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलू राय और 42 वर्षीय सीमा सिंह पत्नी अरविंद सिंह गहमर पट्टी खेलू राय को मुखबिर की सूचना पर पूर्वी कैनाल के पास से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक गहमर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी कही भागने की फिराक में है। जिसके बाद पूर्वी कैनाल गहमर की तरफ जाने वाल रोड के पास घेराबंदी करते हुए दोनो को गिरफ्तार किया गया। इसनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर...