गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- गाजीपुर। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी ने शुक्रवार को सकलेनाबाद में प्रेसवार्ता आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गहमर रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई है। कहा कि ट्रेन संख्या 12141/12142 का गहमर स्टेशन पर ठहराव छह अक्टूबर से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने उनके पत्र पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मांग को उनके समक्ष रखा था। इससे पहले जियारत एक्सप्रेस के दिलदारनगर ठहराव शुरू हो गया है। कहा कि गहमर में ट्रेन के ठहराव से आसपास के गांवों और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- जानकीनगर स्टेशन पर जनहित या कोशी के ठहराव की मांग, रेलव...