गाजीपुर, अप्रैल 8 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर में बीते 24 दिसंबर को हुए तिहरे हत्याकांड की घटना का बारीकी से जांच करने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला रामनगर वाराणसी और फील्ड यूनिट की टीम पहुंची। गहमर कोतवाली के पुलिसकर्मियों की सहायता से क्राइम सीन का नाट्य रूपांतरण बुधवार की दोपहर में किया गया। बता दें कि 24 दिसंबर की रात गहमर के खेलूराय पट्टी में गांव के ही बाबू राय पट्टी निवासी सौरभ सिंह, खेमनराय पट्टी निवासी विक्की सिंह एवं घोपालराय पट्टी निवासी अंकित सिंह की एक दर्जन से ऊपर हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर शव को पास के ही तालाब में फेंक दिया था। इस घटना में विक्की सिंह के भाई विकास सिंह ने खेलूराय पट्टी के 14 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि हत्या का मुख्य आरोपी 50 हजार का इ...