गाजीपुर, अप्रैल 16 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गहमर स्थित नरवा घाट और पंचमुखी घाट के पास गंगा नदी से हो रहे कटान को रोकने के लिए 11.85 करोड़ से बोल्डर निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिंह ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ नारियल फोड़कर कार्य की विधिवत शुरुआत की गई। बता दें कि गंगा नदी के लगातार कटान के कारण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किसानों की उपजाऊ भूमि नदी में समाहित हो रही थी। गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक के प्रस्ताव पर सिंचाई विभाग ने 1185.09 लाख रुपये की लागत से दो परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। इन परियोजनाओं के तहत बॉर्डर पिचिंग कर घाटों को सुरक्षित बनाया जाएगा। विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि नरवा और पंचमुखी घाट धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.