गाजीपुर, मई 3 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गहमर में शनिवार शाम पंचायत भवन पर ई-लाइब्रेरी एवं सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी के. के. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। उद्घाटन के दौरान केके सिंह ने ग्राम प्रधान बलवंत सिंह की सराहना करते हुए कहा कि संचार क्रांति के इस युग में ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी पहल बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस ई-लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को नि:शुल्क देश-दुनिया की जानकारी प्राप्त होगी, जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और जीवन में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। ग्राम प्रधान बलवंत सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी में दो शिफ्टों में लगभग 120 छात्र एक साथ अध्ययन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश के विकास की आधारशिला है और उनके स...