मधुबनी, फरवरी 22 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के प्रसाद गांव स्थित आस्था, श्रद्धा व विश्वास का प्रतीक ऐतिहासिक कालीन विषहारा गहबर स्थान स्थित मंदिर में मां विषहारा के नए मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा रविवार को किया गया। राजस्थान के जयपुर से संगमरमर की नई प्रतिमा मंगाई गई है। मां विषहारा के पुराने मूर्ति का दो दिन पहले वैदिक विधि-विधान से अंतिम पूजन कर उन्हें सिमरियाधाम स्थित गंगा नदी में जलप्रवाह किया गया। तकरीबन 200 साल पुराने इस अप्रतिम स्थान में आस्था का अगाध समुद्र रविवार को उफान पर था। नए मूर्ति में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में वैदिक विधि-विधान के साथ ख्यातिप्राप्त संस्कृत साहित्य के विद्वान आचार्य डॉ महादेव झा के नेतृत्व में पंडित त्रिपुरारी झा, पंडित विष्णु झा, पंडित नीरज झा तथा पंडित राहुल झा ने पूजा-अर्चना की। प्रसिद्ध विद्वान डॉ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.