फतेहपुर, दिसम्बर 10 -- फतेहपुर। फतेहपुर-कानपुर क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान ने बुधवार को सदर विधानसभा के उत्तरी व दक्षिणी मंडल के बूथों पर चल रहे एसआईआर कार्यक्रम का जायजा लिया। नगर उत्तरी के पक्कातालाब व चंदियांना के बीएलओ व बीएलए से अब तक हुई फीड़िंग व अन्य मतदाताओं की जानकारी लेते हुए प्रत्येक घर के मतदाताओं को शामिल करने की बात कही। वहीं नगर दक्षिणी क्षेत्र के देवीगंज रेलबाजार के बूथ में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहा कि एसआईआर के लिए समय बहुत ही कम है। सभी पूरे मनोयोग से अपने बूथ की विशेष चिंता के साथ ही दायित्वों का निर्वहन करें। मतदाता सूची में मौजूद वोटर वंचित न रहने पाए व मोहल्ले में नजर नहीं आने वालों को चिंहिच कर बीएलओ को सूचित करें। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, महामंत्री उदय लोधी, जिला मीडिया प्...