फतेहपुर, जून 9 -- फतेहपुर, संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को गहन तलाशी से न सिर्फ परीक्षार्थी परेशान रहे बल्कि कक्ष निरीक्षक पर खासे आहत रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों को अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया है। संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी का निर्वहन कर रहे शिक्षकों के साथ कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी के दौरान किए जा रहे अपमानजनक एवं असम्मानजनक व्यवहार को लेकर शिक्षक समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। बताया कि शिक्षकों का आरोप है कि परीक्षा की निष्पक्षता के साथ संचालन में शिक्षक सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद यदि उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार न कर उन्हें अपमानित किया जाएगा, तो यह न केवल शिक्षक समाज के आत्मसम्मान को ठेस पह...