बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज पुलिस ने एक महिला के खोए बैग को खोज निकाला। पुलिस कार्यालय के अनुसार सोमवार को शोभा देवी पत्नी शिवसागर निवासी पचदेवरी थाना वाल्टरगंज ने थाने पर सूचना दिया गया कि गत 29 मार्च को वह अपने मायके से ससुराल जाने के लिए नरायनपुर से टैम्पो लेकर मनौरी चौराहे पर जा रही थीं। भूलवश टेंपो में उनका बैग छूट गया। इसमें तीन लाख रूपये के जेवर व कपड़े आदि सामान था। टेंपो की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वाल्टरगंज पुलिस टीम ने आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरों की सहायता से छानबीन करते हुए टेंपो चालक का पता लगाकर बैग बरामद कर लिया और महिला को लौटा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.