प्रयागराज, अप्रैल 26 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में एक महिला ने अपनी बुआ और उनके परिवार पर सोने के गहने वापस न करने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। रुदापुर, मलाक हरहर फाफामऊ निवासी जैनब खातून का आरोप है कि उसकी बुआ ने बेटी की शादी के लिए सोने का गले और कान का सेट उधार लिया था। शादी के बाद गहने लौटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब दो साल बीतने के बाद भी आभूषण वापस नहीं किए। सिविल लाइंस में बुलाकर मारपीट की गई और उसके पति को ट्रक से कुचलवाने की धमकी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...