गहने व नगद राशि के साथ घर से लापता हुई नाबालिग
सीवान, जून 11 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव से एक नाबालिग नगद व गहने के साथ लापता हो गई। इस सम्बन्ध में मां ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। लापता युवती की मां ने बताया कि 8 जून को वो अपने पति के साथ खेत की साफ सफाई करने गई थी। घर पर उनकी 14 वर्षीया नाबालिग पुत्री मौजूद थी। जब सुबह साढ़े आठ बजे खेत से लौटी तो देखा कि उनकी पुत्री लापता है और दो कमरों का ताला भी टूटा हुआ है। साथ ही पहले कमरे में भूसा के ढेर में छुपा कर रखा आठ थान सोना व पांच थान चांदी का गहना गायब है वहीं दूसरे कमरे में रखा चालीस हजार रुपये नगद भी उनकी पुत्री लेकर गायब हो गई है। आसपड़ोस में पूछने कर पुत्री की एक सहेली ने बताया कि वो सीवान भाग गई है। इसके बाद युवती की मां ने अपने स्तर से खोजबीन की, किन्तु कहीं कुछ पता नहीं चल सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.