गहने व कैश संग युवती को भगा ले गया, केस
बस्ती, जून 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। गौर और रुधौली पुलिस ने दो युवतियों को बहलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। गौर थानाक्षेत्र के रहने वाले युवक ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहन को आरोपी शादी का झांसा देकर गत 23 जून को अपने साथ भगा ले गया। घर से जाते वक्त बहन एक लाख रुपया नकद और जेवरात अपने साथ उठा ले गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक विजय और उसके घरवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं रुधौली पुलिस ने भी युवती को शादी की नियत से गत 22 जून को गांव का रहने वाला आरोपी जसवंत राव द्वारा बहलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.