मुरादाबाद, मार्च 3 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय शादीशुदा महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति के अनुसार जाते समय वह घर से सोने के गहने और पांच वर्षीय बेटे को भी साथ ले गई। पति ने अमरोहा निवासी उसके प्रेमी युवक के खिलाफ बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज कराया है। थाना मझोला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पत्नी और बच्चे के साथ नयागांव गागन में रहता है। आरोप लगाया कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी को नयागांव गागन में ही रहने वाला अमरोहा के सकटपुर निवासी रोहित नाम का युवक बहलाफुसला कर भगा ले गए। जाते समय महिला अपने पांच वर्षीय बेटी और घर से सोने के पांच आभूषण भी लेकर गई। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...