शाहजहांपुर, जून 12 -- तिलहर, संवाददाता। कछियानी खेड़ा श्री हनुमान मंदिर में छिनौती करने के आरोप में पकड़ी गई महिलाओं से एक बाबा की भी मिली भगत की चर्चा है। पुलिस भी बाबा को कई बार बुलाकर लंबी पूछताछ कर चुकी है। मंदिर एवं मेले में बीते महीनों से महिलाओं एवं बच्चों से जेवरात छिनौती की घटनाएं कई बार हुई थी इसको लेकर पुलिस सक्रिय हुई थी। गुरुवार को पुलिस ने सेहरामऊ दक्षिणी की ज्ञानवती, भूरा एवं प्रियंका को पकड़कर जेवरात बरामद करने का खुलासा किया था। इस मामले में चर्चा है कि आरोपी महिलाओं ने मंदिर के एक प्रमुख बाबा से मिली भगत होने की जानकारी दी जिसमें महिला ने बताया कि वह बाबा को प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को 500 रुपए देती थी। चर्चा है कि अन्य आरोपी महिलाएं भी बाबा को इसी हिसाब से रुपए देती थी। यह भी पढ़ें- गहने उड़ाने वाली महिलाएं मंदिर आने...