गहना घर में ग्राहक बनकर उड़ाए जेवर
बोकारो, मार्च 29 -- फुसरो। बेरमो कोयलांचल के ह्रदय स्थल फुसरो बाजार के मेन रोड स्थित प्रसिद्ध आभूषणालय गहना घर से दो अज्ञात व्यक्तियों ने सौ ग्राम से अधिक के सोने के आभूषण उड़ा लिया। यह घटना रामनवमी के एक दिन पहले की बताई जा रही है। शुक्रवार को प्रतिष्ठान खोलने के बाद जब मालिक ने सोने के जेवरों का कुछ पैकेट नहीं पाया तो सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें साफ-साफ पाया कि दो व्यक्तियों में एक व्यक्ति उन जेवरों का पैकेट अपनी जेब में डाल कर चंपत हो गया था। तब सूचना दिये जाने पर बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी प्रतिष्ठान पहुंचे और आवश्यक पड़ताल में जुट गए। गहना घर के मालिक पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी दक्षिणी पंचायत के विद्यापुरी मोहल्ला निवासी राजेंद्र प्रसाद दास ने बताया कि उस दिन शाम में दो अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.