बांदा, जून 9 -- बांदा। खाना बनाने जा रही युवती अचानक गश खा कर गिर पड़ी। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव निवासी कमलेश ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी सोमवार सुबह खाना बनाने जा रही थी, तभी वह गश खाकर गिर पड़ी। हालत खराब होने पर उसे तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- युवती की बीमारी से मौत, हत्या का आरोप डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा केबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने बताया कि उसने रीता से प्रेम विवाह ...