गश्त बढ़ाने और अपराध नियंत्रण पर की गई चर्चा
जौनपुर, जून 2 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने सोमवार को पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में गश्त बढ़ाने, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही छोटे-छोटे गैंग बनाकर सक्रिय रहने वाले किशोरों और युवकों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करना होगा।बैठक में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पर भी जोर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.