मेरठ, मार्च 23 -- परतापुर थाना पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शताब्दीनगर डिवाइडर रोड स्थित श्मशान घाट के अंदर एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान शनि पुत्र रतन सिंह निवासी रिठानी के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...