गाज़ियाबाद, दिसम्बर 31 -- मोदीनगर, संवाददाता। मोदीनगर में कोहरे के चलते गांव डबाना में गश्त कर रही थाना प्रभारी की गाड़ी पलट गई। हादसे में थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। निवाड़ी थाना प्रभारी जयपाल सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात गश्त कर रहे थे। देर रात जब वह गांव डबाना में रजवाहे वाले मार्ग पर पहुंचे तो घना कोहरा होने के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरी। किसी तरह थानाप्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी गाड़ी से बाहर निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.