हापुड़, जून 14 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ग्राम मुरादपुर निजामसर के पास शुक्रवार देर रात लैपर्ड बाइक सवार दो पुलिस कर्मियों ने शराब लेकर बाइक पर जा रहे युवकों से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ लाठी डंडों और शराब की बोतलों से उनपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों युवकों ने इस वारदात को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे दी। इस दुस्साहसिक वारदात में दोनों पुलिसकर्मी गंभी रूप से घायल हो गए। एक कांस्टेबल मौके पर ही बेहोश हो गया। वारदात की जानकारी मिलने पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। गंभीर हालत में दोनों पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में घंटों आसपास के क्षेत्रो में काम्बिंग की लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस ने हैंडकांस्टेबल की तहरीर पर चार नामजद और दस...