लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में रात्रि गश्ती, रोको-टोको और वाहन जांच अभियान चलाए जाने के बावजूद अपराध की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। अशोक धाम मंदिर से बीएड कॉलेज मोड़ के बीच मुर्गी फार्म के समीप हुई लूट ाकी घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रतिदिन सघन वाहन जांच और गश्ती की जा रही है, तो फिर अपराधी बेखौफ होकर वारदात को कैसे अंजाम दे रहे हैं। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में लगातार रात्रि गश्ती, रोको-टोको अभियान और वाहन जांच चलाई जा रही है। साथ ही हथियार और शराब तस्करी के खिलाफ भी विशेष अभियान संचालित है। विगत रात्रि अंचल निरीक्षक बड़हिया द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर गश्ती, ओडी ड्यूटी तथा डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की जांच की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.