वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद शुक्रवार को गविष्ठी यात्रा के लिए काशी से प्रस्थान कर गए। तीन मई को गोरखपुर से गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा का वह शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान शंकराचार्य सनातनी जनता से संवाद स्थापित कर उन्हें गोरक्षार्थ योगदान प्रदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रस्थान से पहले शुक्रवार की शाम केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने क्षुब्ध होकर पूछा कि आखिर गोमाता को राष्ट्र माता एवं राज्य माता घोषित कर उनके प्राणों की रक्षा करने में सरकार के समक्ष क्या कठिनाई है? क्या अब गोमांस के व्यापार से ही भारत के उदर की पूर्ति होगी। शंकराचा...