इटावा औरैया, जून 24 -- इटावा, संवाददाता। इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत बुधवार को विधि छात्र-छात्राओं को न्यायिक एवं विधिक गवाह सुरक्षा योजना के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सात बैचों में विभाजित कर इंजंक्शन, रिमांड, जमानत प्रार्थना पत्र, वन स्टॉप सेंटर, शेल्टर होम, लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें पुलिस थानों में भेजकर वहां की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर ग्राम न्यायालय सैफई के न्यायाधीश कपिल कुमार ने प्रशिक्षु छात्रों को गवाहों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। यह भी पढ़ें- डीएलएसए प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सीजेएम न्यायालय की कार्यप्रणाल...