हरदोई, मई 2 -- हरपालपुर। ग्राम प्रतिपालपुर मजरा अर्जुनपुर निवासी जितेंद्र ने खुद को अशोक हत्याकांड का चश्मदीद गवाह बताते हुए पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष के लोग उन्हें गवाही न देने के लिए लगातार धमका रहे हैं। जितेंद्र के अनुसार सामेन्द्र पुत्र कैलाश और उसके साथी रास्ते में रोककर डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं। आरोप है कि जेल में बंद आरोपी रविंद्र की जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसके पक्ष के लोग और ज्यादा आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में जमानत के लिए अर्जी लगाई गई है। इसके चलते गवाहों पर दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपितों ने साफ तौर पर धमकी दी है कि यदि उन्होंने अदालत में गवाही दी तो उन्हें भी अशोक जैसा अंजाम भुगतना पड़ेगा। जितेंद्र ने ...