गवाह को धमकाने वाले इनामी को लखनऊ से दबोचा
कानपुर, मई 29 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान समेत अन्य लोगों द्वारा महिला के प्लॉट पर कब्जा करने के उद्देश्य से आगजनी के आरोप के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने कोर्ट में युवक को गवाही न देने के लिए धमकाया था। साथ ही रंगदारी भी मांगी थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने आरोपित को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि नवंबर 2023 को जाजमऊ में एक महिला के प्लॉट पर आगजनी की घटना हुई थी। पीड़ित ने प्लॉट पर कब्जा करने के उद्देश्य से पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत अन्य साथियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं मामले में गवाही देने वाले कल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.