नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वर्ष 2013 में हुए प्रदर्शन के एक मामले में गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह मामला तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प से जुड़ा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह नोटिस ममता बनर्जी को गवाह के रूप में दिया गया है। पश्चिम बंगाल के तत्कालीन वित्त मंत्री अमित मित्रा पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा हमले के विरोध में ममता बनर्जी अप्रैल 2013 में दिल्ली आईं थीं। यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें? दिल्ली पुलिस ने कोलकाता जाकर थमाया नोटिस; मामला क्या उनके साथ मंत्री और सांसद भी थे। तत्कालीन टीएमसी के इस प्रतिनिधिमंडल ने संसद मार्ग स...