आगरा, अक्टूबर 3 -- दुराचार व पॉक्सो एक्ट के मामले में गवाही में न आने पर अदालत ने सख्त रवैया अपनाया है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) सोनिका चौधरी ने विवेचक का साक्ष्य अंकित होने तक वेतन रोकने के संबंध में पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। अदालत में थाना मलपुरा से संवधित सत्र परीक्षण राज्य बनाम अजय विचाराधीन है। गवाह विवेचक प्रमोद का साक्ष्य होना शेष है। गवाह के खिलाफ सम्मन जारी होने के बाद भी वे साक्ष्य के लिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इस कारण मुकदमे में अनावश्यक देरी हो रही है। अदालत ने गवाह को छह अक्तूबर को साक्ष्य के लिए अनिवार्य रुप से पेश करने के आदेश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...