आगरा, जनवरी 1 -- पांच वर्ष पुराने बंधक बनाकर दुराचार एवं पॉक्सो ऐक्ट के मामले में थानाध्यक्ष/विवेचक अश्वनी कुमार गवाही देने के लिए हाजिर नहीं हो रहे हैं। इस पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट सोनिका चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने विवेचक का वेतन रोकने के आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतम बुद्ध नगर को दिए। अदालत में थाना कमला नगर से संबंधित बंधक बनाकर दुराचार एवं पॉक्सो ऐक्ट का राज्य बनाम गौरव यादव का मामला गवाही में लंबित है। मामले में विवेचक अश्वनी कुमार की गवाही होनी है। उक्त मामले की विवेचना करने के कारण उनकी गवाही मुकदमे के निस्तारण के लिए अहम होने के कारण अदालत ने कई बार उनके विरुद्ध प्रतिकूल आदेश पारित किए। लेकिन, वर्तमान में थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर में तैनात थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार गवाही देने के लिए कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.