गवाही देने से रोकने के लिए गवाह के खेत पर चलाया ट्रैक्टर
मैनपुरी, जून 24 -- न्यायालय में चल रहे एक आपराधिक मुकदमे में गवाही देने से रोकने के लिए दबंगों की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंगों ने गवाहों पर दबाव बनाने के लिए न सिर्फ उनके खेत को ट्रैक्टर से जबरन जोत लिया, बल्कि विरोध करने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित ने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कोतवाली भोगांव में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मायाचंदपुर निवासी निरोत्तम सिंह पुत्र साहिब सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके ही गांव के हरदीप पुत्र हरिश्चंद्र का एक मुकदमा न्यायालय मैनपुरी में विचाराधीन है। इस मुकदमे में निरोतम सिंह खुद गवाह हैं और अदालत में गवाही की प्रक्रिया चल रही है। इसी बात की रंजिश रखते हुए गांव के ही रामनरेश पुत्र शिंभू दयाल, रोहित पुत्र रामनरेश, रविकांत पुत्र शिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.