शाहजहांपुर, जून 12 -- शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने दो लोगों पर मुकदमे में गवाही न देने का दबाव बनाने, जातिसूचक गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवादा इंदेपुर निवासी महिला की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने वर्ष 2024 में एक गंभीर मामले में कमलेश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 11 मई को कमलेश वर्मा और अरविंद वर्मा, निवासी ग्राम बल्लिया थाना रोजा ने उसे रास्ते में रोक लिया और मुकदमे में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- गवाही देने पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा विरोध करने पर दोनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। महिला का आरोप है क...