बदायूं, मई 4 -- गवाही देकर लौट रहे व्यक्ति पर हमले के मामले में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि रास्ते में घेरकर लात-घूसों से मारपीट की गई और गंभीर चोट पहुंचाई गई। घटना के बाद धमकी भी दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदापुर का है। यहां के रहने वाले जयसिंह पुत्र हेमराज ने तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल को वह गांव की श्यामकली पत्नी कृष्णपाल के पक्ष में तहसीलदार कोर्ट दातागंज में गवाही देने गए थे। गवाही देने के बाद जब वह वापस घर लौट रहे थे, तभी अरेला स्थित पुलिया के पास अर्जुन पुत्र हरपाल, रामनिवास व राम सिंह पुत्रगण अर्जुन, विश्राम पुत्र हरीपाल, मनोज पुत्र राम सिंह, प्रकाश पुत्र केदार, रामनिवास पुत्र मोकेदार और रिंकू पुत्र प्रकाश ने उन्हें घेर लिया और लात-घूसों से मारपीट शुरू...