संभल, जून 19 -- रजपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सेंतुआ गांव के समीप बने एक तीव्र मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। गांव निजामपुर निवासी सुमित (25) अपनी पत्नी सुमन के साथ बाइक से गांव सेंतुआ की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धनारी थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी विकास और कृपाल दूसरी बाइक पर सवार होकर सेंतुआ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें सेंतुआ गांव के पास बने तीव्र मोड़ पर पहुंचीं, आमने-सामने से टकरा गईं。 यह भी पढ़ें- नाचती-गातीं महिलाओं पर चढ़ी बाइक, दुल्हन की चचेरी बह...