छपरा, जनवरी 27 -- तरैया। गवांद्री गांव में युवा कलाकार मंच के तत्वावधान में सामाजिक भोजपुरी नाटक 'खानदान की इज्जत' का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने परिवार की मान-प्रतिष्ठा और सामाजिक मूल्यों को बनाए रखने से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। नाटक में धीरज कुमार, शैलेश कुमार, दीपक कुमार, विकास कुमार एवं सलमान की भूमिका सराहनीय रही। वहीं हास्य कलाकार बीरेंद्र सिंह कुशवाहा की सशक्त प्रस्तुति से दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। नीरज सिंह एवं शिक्षक रामेश्वर प्रसाद द्वारा सभी कलाकारों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती तरैया । थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में युवक पवन कुमार के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वहीं बलुआ मर्दन गांव में भूमि विवाद ...