देहरादून, जून 10 -- गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता में उपविजेता रही प्रतिभावान गोल्फ खिलाड़ी आरोही अत्रि ने बुधवार को अपने परिजनों समेत कैंट विधायक सविता कपूर ने मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक ने आरोही अत्रि को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि आरोही अत्रि ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने आरोही को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...