प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। लोकतांत्रिक सेवार्थ संगठन की ओर से मंगलवार को गवर्नमेंट प्रेस प्रांगण में होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में हर्षवर्धन बाजपेई, संजय गुप्ता सहित कई अतिथि शामिल हुए। समारोह की शुरुआत फूलों व गुलाल की होली से हुई। अनिल दास के नेतृत्व में संगीत कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा। संचालन राजीव कुमार सिंह ने किया। ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...