जमुई, अगस्त 8 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता समाहरणालय के सभा कक्ष में शासकीय कार्यालयों द्वारा गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पोर्टल के माध्यम से सामग्री एवं सेवाओं की खरीद को अधिक पारदर्शी , विधि अनुकूल और सुगम बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डीटीओ डॉ. सुनील कुमार , टीओ सुधीर गिरी , कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार , जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी विकेश कुमार सहित जिले के विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रधान , आहरण एवं वितरण पदाधिकारी , कैशियर तथा लेखा सहायकों ने प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया और अपना ज्ञानवर्धन के साथ क्षमतावर्धन किया। मास्टर ट्रेनर सत्यम कुमार ने प्रशिक्षण के दरम्यान अंकित पोर्टल से जुड़े से विभिन्न क्रय प्रक्रियाओं , वित्तीय सीमाओं एवं तकनीकी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि पचास हजार रुपये तक...