पलामू, मई 10 -- मेदिनीनगर/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिटी। पलामू जिले के बसौरा गांव में स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी) में अत्याधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला का शनिवार को उद्घाटन किया गया। संस्थान की तकनीकी शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। नई प्रयोगशाला में उच्च गति इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से लैस 14वीं जनरेशन के आई7 कंप्यूटर सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जो छात्रों को विश्वस्तरीय अध्ययन एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण का वातावरण प्रदान करेंगे। संस्थान के कोडहैक क्लब ने विश्वप्रसिद्ध तकनीकी मंच गीक्स फोर गीक्स(जीएफजी) के सहयोग से शनिवार को इसी क्रम में हैक एरिना-2026 का आयोजन किया गया। कंप्यूटर साइंस एवं प्रोग्रामिंग शिक्षा के क्षेत्र में जीएफजी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान...