सीतामढ़ी, जून 23 -- सीतामढ़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सीतामढ़ी में सोमवार को ग्लोबल एल्युमिनियम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एनएपीएस प्रशिक्षु पदों पर भर्ती के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव (इंटरव्यू) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंपस इंटरव्यू में करीब 50 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से कंपनी द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया एवं इंटरव्यू के आधार पर 14 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 17,500 रुपये स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा, जिसमें 1,500 रुपये की डीबीटी राशि भी शामिल है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति तेलंगाना के मेडक स्थित कल्लाकल प्लांट में की जाएगी। वहां उन्हें नि:शुल्क आवास, रियायती भोजन, प्रशिक्षण...