अलीगढ़, मार्च 6 -- अलीगढ़। आगरा रोड स्थित शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में एक जटिल ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों की टीम ने सिकन्दराऊ निवासी एक युवक की जांघ की पूरी तरह गल चुकी हड्डी को निकालकर उसकी जगह मेगा प्रोस्थेसिस (कृत्रिम हड्डी उपकरण) लगाया। चिकित्सकों के अनुसार अलीगढ़ में इस प्रकार का जटिल ऑपरेशन पहली बार सफलतापूर्वक किया गया है। मरीज को करीब एक वर्ष पूर्व दाएं पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद ऑपरेशन कराया गया था। कुछ समय बाद टूटी हड्डी के पास करीब दो किलोग्राम का ट्यूमर विकसित हो गया। इसके कारण मरीज को चलने-फिरने में अत्यधिक परेशानी, सूजन और असहनीय दर्द का सामना करना पड़ रहा था। डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर पहले ट्यूमर हटाया और फिर खराब हड्डी निकालकर उसकी जगह मेगा प्रोस्थेसिस लगाया। हॉस्पिटल के निदेशक सुमित सर्राफ ने इसे चिकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.