रांची, जून 18 -- नामकुम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नामकुम-डोरंडा रोड स्थित महुआटोली के राजेश जनरल स्टोर में गुरुवार को गल्ले से पैसे निकालकर भाग रहे 25 वर्षीय दानिश खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानेदार रामनारायण सिंह ने बताया कि दुकान संचालक नंदकिशोर गोप दोपहर में पानी पीने बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी दुकान में घुसकर गल्ले से पैसे निकालने लगा। लौटने पर उन्होंने उसे पकड़ लिया और शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से पैसे बरामद हुए। नंदकिशोर गोप के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...