आगरा, फरवरी 28 -- सहावर के गंजडुंडवारा रोड स्थित गल्ला गोदाम का अज्ञात चोरों ने ताला चटकाकर गोदाम में रखी 42 बोरी गेहूं एवं दो बोरी लाह को चोरी किया है। घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस ने निरीक्षण किया है। मामले में गल्ला स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बा के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी दाऊजी की गंजडुंडवारा रोउ पर गल्ला की दुकान व गोदाम है। बीती 26 फरवरी की शाम को 8:00 बजे वह अपनी दुकान बढाकर अपने गोदाम में ताले डालकर घर वापस आ गए थे। 27 फरवरी को सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि गोदाम के छोटे गेट का ताला टूटा पड़ा हुआ था। एक बोरी गेहूं की गोदाम के बाहर पड़ी हुई थी गोदाम में जाकर देखा तब पता चला कि 42 बोरी गेहूं व 2 बोरी लाह चोरी हो चुकी हैं। उन्होंने जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौ...