भागलपुर, मई 3 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र में गल्ला व्यवसायी उमेश कुमार साह के साथ मारपीट और नगदी लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार सुबह वे गेहूं लोड कराने सोनवर्षा जा रहे थे, तभी गौरीपुर खादी भंडार के पास विवाद हो गया। आरोप है कि दिलखुश कुमार ने ट्रक चालक से जबरन पैसे मांगे और विरोध करने पर उमेश को गाड़ी से खींचकर पत्थर से हमला किया। इससे वे घायल हो गए। साथ ही 3.5 लाख रुपये लूट लिए गए। पीड़ित ने अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- योगापट्टी में गुड़ लदे ट्रक चालक से की मारपीट यह भी पढ़ें- पिकअप चालक की पिटाई से हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.