सीतामढ़ी, जून 4 -- पिपराही। क्षेत्र के मीनापुर बलहा गांव के गल्ला व्यवसायी कामेश्वर साह ने उधार धान देने का 77 लाख रूपया नही देने संबधी आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर की है।जिसमें कहा है कि वह धनकौल अनाज मंडी में लाईसेंस लेकर महादेव गल्ला भंडार खोल रखा है।जहां धान की खरीद बिक्री करते हैं।अम्बे ट्रेडर्स के नाम से संचालित फर्म के प्रोपराइटर ने फरवरी व मार्च 2026 में 1 करोङ 22 लाख 66 हजार 299 रूपया का उधार धान खरीद किया। लेकिन बैंक खाता में उसने मात्र 45 लाख 15 हजार रूपया जमा किया। शेष राशि 77 लाख 51 हजार 299 रुपये बकाया है। यह भी पढ़ें- गल्ला व्यवसायी का 77 लाख रुपये हड़पने का आरोप, केस मामलेे में सीतामढी जिले के रीगा क्षेत्र के भवानीपुर टोले चोटाही गांव के विमलेश, टूनटून प्रसाद,चुनचुन ,जितेंद्र प्रसाद तथा चितरंजन प्रसाद को नामजद अभियुक्त ब...