उरई, दिसम्बर 24 -- उरई। नए वर्ष के उपलक्ष्य में 3 जनवरी को शहर के राठ रोड स्थित गल्ला मंडी राधाकृष्ण मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा। यह आयोजन इंसानियत ग्रुप के सहयोग से किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक सुमित प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन सुबह दस बजे के बाद ही होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों को उपस्थित रहने को कहा गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य नए साल 2026 लोगों के लिए सुखी समृद्धि के साथ निरोगी काया लाए। इस संकल्प के साथ कार्यक्रम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.