बदायूं, जून 3 -- ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में नगर की बिसौली-कासगंज मार्ग स्थित गल्ला मंडी परिसर में मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गल्ला व्यापारियों ने विधि-विधान से भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ किया। हनुमान जी को प्रसाद का भोग लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत कन्याओं का पूजन कर उन्हें ससम्मान भोजन कराया गया। कन्या पूजन के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया, जहां दोपहर से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- गोलागंज देवी मंदिर पर भंडारे का आयोजन भंडारे में प्रसाद वितरण की व्यवस्था गल्ला व्यापारियों एवं सहयोगी श्र...