रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गल्ला मंडी में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर बाजार चौकी इंचार्ज सुरेंद्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान रंपुरा वार्ड नंबर आठ निवासी 30 वर्षीय सोनू के रूप में की। शिनाख्त की पुष्टि के लिए उसके भाई विशाल को बुलाया गया। विशाल ने बताया कि सोनू लंबे समय से बीमार चल रहा था। कुछ समय पूर्व मेयर विकास शर्मा ने उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके अलावा मोहल्ले के लोगों ने भी सहयोग कर उसे एसटीएच में भर्ती कराया था, जहां से वह पैदल ही रुद्रपुर लौट आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह सोनू गल्ला मंडी की एक दुकान पर चाय पीते देखा गया था। दोपहर में उसका शव मंडी परिसर में पड़ा मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.