गोरखपुर, जून 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल क्षेत्र की नवीन गल्ला मंडी महेवा में शनिवार दोपहर एक व्यापारी की दुकान के बाहर रखा 25 किलो जीरा चोरी हो गया। काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी से आए युवक ने वारदात की। घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है। नवीन गल्ला मंडी महेवा स्थित कावेरी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अशोक कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3:15 से 3:30 बजे के बीच एक युवक उनकी दुकान के पास स्कूटी से पहुंचा। उसकी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। संदिग्ध युवक ने दुकान और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई बार चक्कर लगाए।स्थिति अनुकूल होने पर उसने दुकान के बाहर रखा 25 किलो वजन का जीरा स्कूटी पर रखा और तेजी से वहां से निकल गया। चोरी गए जीरे की कीमत ...